What is KineMaster App – इस्तेमाल करना सीखें

KineMaster App — कुछ समय पहले तक लोगों को अपनी वीडियो बनवाने के लिए स्टूडियो में जाना पड़ता था | स्टूडियो में पैसे देख कर हम अपने वीडियो बनाते थे | लेकिन मोबाइल फोन के आने से हम लोग, अपने घर पर ही मोबाइल के जरिए अपनी वीडियो बना सकते हैं |

इस एप के द्वारा हम लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डाल सकते हैं और ऐसे कई सारे प्लेटफार्म पर भी डाल सकते हैं | इस ऐप कि यह खासियत है कि, हम लोग इस वीडियो के जरिए हम अपनी वीडियो में आसानी से उन सारी चीजों बता सकते हैं, जिससे हम अपनी वीडियो में बताना चाहते हैं |

What is KineMaster App - इस्तेमाल करना सीखें

• KineMaster App क्या होता है •

  • यह एक ऐसा ऐप है, जिसके जरिए हम लोग आसानी से और कुछ ही देर में वीडियो बना सकते हैं | इस ऐप में ऐसे कई सारे फीचर हैं | जिनकी सहायता से हम आसानी से अपनी वीडियो को एडिट कर सकते हैं | इस ऐप के जरिए, हम अपने वीडियो में सारे इफेक्ट भी डाल सकते हैं |
  • यह एक पावरफुल ऐप है | इसमें वे सारे फीचर हैं, जिनकी सहायता से आप एक अच्छी वीडियो बना सकते हैं | इस ऐप को आज 100 मिलियन से भी ज्यादा लोग यूज़ करते हैं | इसका मतलब या एक भरोसेमंद ऐप है | जिसके जरिए हम अच्छे वीडियो बना सकते हैं |

• एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का तरीका •

  • सबसे पहले आपको अपने  प्ले स्टोर ऐप ओपन कर लेनी होगी |
  • उसके बाद आपको प्ले स्टोर ओपन करने के बाद सर्च बार को ओपन कर ले |
  • अब सर्च वार्ड में KineMaster App सर्च कर दे |
  • ऐसा करने से यह एप्लीकेशन सबसे ऊपर आपको मिल जाएगा |
  • अब आप उस एप्लीकेशन पर क्लिक कर दें |
  • अब इंस्टॉल वाले बटन पर क्लिक करके इस एप्लीकेशन को डाउनलोड या अपडेट कर ले |

• KineMaster App की बेसिक जानकारियां •

  • इस ऐप को ओपन करते ही, हमारे सामने कुछ इंटरफ़ेस आते हैं | इसमें सबसे पहला ऑप्शन शॉप का होता है | यह आपका स्टोर होता है, जहां पर हमें कई सारे एनिमेशन मिल जाते जिन्हें हम यहां से डाउनलोड करके अपनी वीडियो में लगा सकते हैं | इसे अपनी वीडियो में डालने पर कोई कॉपीराइट भी नहीं आता है |
  • इसमें सबसे बीच में एक बड़ा सा बटन होता है | इस पर क्लिक करते ही, हमारे सामने कुछ ऑप्शन आते हैं | जिसमें यह ऑप्शन रहता है कि, हम अपने वीडियो का रेशियो क्या रखना चाहते हैं | अगर हम मोबाइल फोन के लिए वीडियो एडिट कर रहे हैं तो,
  • हमें 9:16 रखना होगा, यदि हम फेसबुक या इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बना रहे हैं तो, हमें 1:1  रेशियो रखना होगा और यदि हम यूट्यूब के लिए वीडियो बना रहे हैं तो हमें, 16:9 रेशियो पर क्लिक करके अगले पेज में जाना होगा |
  • इसके बाद हमारे सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा | यहीं से हम अपनी वीडियो को बना सकते हैं | यहां पर वीडियो एडिटिंग का इंटरफ़ेस आ जाता है | इसमें सबसे पहला ऑप्शन मीडिया का होता है | जहां से हम, अपने वीडियो में फोटो स्टीकर वीडियो को डाल सकते हैं |
  • मीडिया पर क्लिक करते ही, हमअपने मोबाइल फोन में जहां पर भी वीडियो है | वहां पर जाकर उसे सेलेक्ट करके राइट आइकन पर क्लिक करते ही, वह हमारे वीडियो में वह इंपोर्ट हो जाता है | वीडियो को सेलेक्ट करने पर हमें काफी सारे ऑप्शन मिल जाते हैं |
  • इसमें सबसे पहला ऑप्शन सीजर का होता है | इसमें हम अपनी वीडियो को आगे या पीछे से कट कर सकते हैं | इसी में दूसरा ऑप्शन स्प्लिट का होता है, जिसके जरिए हम अपनी वीडियो को बीच में से कट करके अपने इंट्रो को भी डाल सकते हैं |
  • इसमें वीडियो एडिटिंग करते समय अगर हमसे कोई गलती हो जाती है | तो लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ अनडू का ऑप्शन होता है | जिस पर क्लिक करके हम एक स्टेप से चल जाएंगे और उसके नीचे रेडू का ऑप्शन होता है | जिस पर क्लिक करके हम एक स्टेप आगे भी जा सकते हैं |
  • वीडियो को सेलेक्ट करते ही हमारे सामने फिर से कुछ ऑप्शन आ जाते हैं | जिसमें दूसरा ऑप्शन पेन एंड जूम का होता है | इसमें स्टार्ट और एंड की पोजीशन को सेलेक्ट करके हम इस फीचर का यूज कर सकते हैं | इसकी मदद से हम लोग अपने वीडियो में एक ऐसे ही फिर डाल सकते हैं, जिसके जरिए हमारे वीडियो स्टार्टिंग में जूमिंग से स्टार्ट हो |
  • इसमें थर्ड ऑप्शन ऑडियो का होता हैं, जिसके जरिए हम लोग अपनी वीडियो में ऑडियो को लगा सकते हैं | इसमें अगर, हम अपनी वीडियो में कोई ऑडियो का लगाते हैं और हमें लगता है कि, वह ऑडियो का बेस कम है तो, इसमें आकर हम उस वीडियो के ऑडियो का बेस ज्यादा या कम कर सकते हैं |

{ मुझे यकीन है कि सभी जानकारियां आप को पूरी तरह से समझ में आ गई होगी अगर आपको कोई भी प्रश्न हो तो नीचे वाले कमेंट से सन में जाकर आप अपने प्रश्न को जरूर पूछें हम उसका जवाब आपको 24 घंटे में जरूर देंगे अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी अच्छा लगा हो तो आप कमेंट से सन में जाकर हमें बता सकते हो धन्यवाद }

Leave a Comment